मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बेला में हुए पुलिस एनकाउंटर को प्रशासनिक हत्या बताया। वह गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। मुकेश सहनी ने बेला में हुए एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए कहा कि इसमें घायल मीनापुर के पप्पू सहनी की खून की कमी से हॉस्पिटल में मौत हो गई। इसकी जांच होनी चाहिए। इसे मुद्दे से भटकाने के लिए पुलिस ने पीयर थाना क्षेत्र में सरपंच से मारपीट करने में थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेला एनकाउंटर की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने बिहार सरकार से जांच कमेटी गठित कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...