वरीय संवाददाता, फरवरी 6 -- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 387 लाभार्थी राशि लेकर जिले से गायब हो गए हैं। इन लाभार्थियों ने अभी तक अपने घर का निर्माण शुरू तक नहीं कराया है। अब विभाग इनकी खोज में जुटा हुआ है। इसका पता भौतिक सत्यापन के दौरान तब चला, जब कर्मचारी उनके दिए गए पते पर पहुंचे। गांव और घर में कुछ पता नहीं चलने पर विभाग ने इनके पते पर नोटिस भी भेजा है, लेकिन उसका कोई जवाब अब तक विभाग को नहीं मिला है। ग्रामीण विकास विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार इनमें से अधिकांश (232 लाभार्थियों) का चयन वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान किया गया था। जबकि 25 प्रतिशत (97 लाभुक) वित्तीय वर्ष 2019-20 में चयनित किए गए थे। शेष 15 प्रतिशत लाभुक 2018-19 और उससे पहले के वित्तीय वर्ष में सूचीबद्ध किए गए थे। इनमें सबसे अधिक लाभुक पारू, औराई, कटरा और गायघाट प...