पटना, फरवरी 15 -- बिहार में सालाना प्रति व्यक्ति मांस की उपलब्धता राष्ट्रीय औसत की तुलना में आधा से भी कम है। देश में सालाना प्रति व्यक्ति मांस की उपलब्धता 7 किलो 39 ग्राम है, जबकि बिहार में सालाना प्रति व्यक्ति मांस की उपलब्धता 3 किलो 19 ग्राम ही है। केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन व डेयरी मंत्रालय की ओर से 2023-24 में मांस उत्पादन की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। बिहार में 2023-24 में कुल 404.5 हजार टन मांस का उत्पादन हुआ है। इसके पहले 2022-23 में 396.29 हजार टन मांस उत्पादन हुआ था। यानी एक साल में लगभग 8 हजार टन मांस उत्पादन बढ़ा है। मांस उत्पादन के मामले में बिहार देश में 10 वें स्थान पर है। मांस उत्पादन में बिहार की भागीदारी 3.94 प्रतिशत है। हालांकि पिछले 10 वर्षों में बिहार में मांस उत्पादन लगभग 120 फीसदी बढ़ी है। 2023-24 में देश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.