पटना, मार्च 28 -- राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार जाते ही पीएचईडी और नगर विकास विभाग ने पेयजल संकट से निपटने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। नगर विकास विभाग ने सभी निकायों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जरूरत पड़ने पर वाटर टैंकर से जलापूर्ति की जाएगी। वहीं, पीएचईडी ने ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकल की मरम्मत के साथ ही हर घर नल का जल योजना की निगरानी तेज कर दी है। जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण कर उसे दुरुस्त किया जा रहा है। पीएचईडी ने सभी योजनाओं का निरीक्षण करवा लिया है। जीरो ऑफिस डे के तहत यह निरीक्षण किया गया। इनमें 213 योजनाएं असंतोषजनक और 274 बंद पाई गईं हैं। बंद जलापूर्ति योजनाओं में से 128 योजनाओं को चालू कर लिया गया है। मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि शेष योजनाओं को 24 घंटे के अंदर चालू करने के निर्देश दिये गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.