एक संवाददाता, फरवरी 6 -- बिहार के मुंगेर जिले में हवेली खड़गपुर प्रखंड की गोबड्डा पंचायत के वार्ड- 09 के शिवपुर लौंगाय तांती टोला स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह डेढ़ माह की एक दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई। घटना को लेकर बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। पीड़ित परिजनों का आरोप था कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्ची को पेंटावेलेंट वैक्सीन दी गई थी जिसके बाद गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। इधर ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर शामपुर थाना पुलिस के अलावा डबल्यूएचओ, यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मौत की वजह दम घुटना बताया। वहीं मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि वैक्सीन से बच्ची की मौत का कोई संबंध नहीं है। बुधवार को बच्ची को वैक्सीन दिए जाने के बाद देर रात उसकी मां ने उस...