मोतिहारी, जून 11 -- पताही, निज संवाददाता। पताही प्रखंड के भकुरहिया चौक पर मंगलवार को इंडिया गठबंधन के प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह, राजद नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अच्छेलाल प्रसाद यादव सहित इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुये। पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने मूड बना लिया है और इसबार नितीश और भाजपा की डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। पुरे बिहार में इंडिया गठबंधन की लहर है और आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से चुनाव जीत कर सरकार बनायेगी। साथ ही उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन के सभी पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस कर आगामी विधानस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.