नई दिल्ली, जून 17 -- बिहार में पुलिसवालों पर हमले नहीं रूक रहे हैं। अब अररिया जिले में पुलिसवालों को पीटा गया है। यहां पुलिसवालों को दांत से काटा गया। फारबिसगंज नगर परिषद की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी काम में दखल को लेकर दर्ज केस के आरोपी को पकड़ने गई फारबिसगंज पुलिस पर सोमवार को आरोपित व उनके 20-25 परिजनों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से प्रहार किया। इस दौरान दांत काटकर तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। घायलों में फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, दारोगा अमित राज और सिपाही लक्ष्मण कुमार शामिल हैं। आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष ने पिस्टल निकाली और स्थिति को संभाला। पुलिस मुख्य आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर थाना ले आई। यह भी पढ़ें- बिहार में दारोगा को पीटा, हत्या के प्रयास के आरोपी को भी छुड़ा ले गए यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.