हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 14 -- पूर्णिया जिले में वाहन चेकिंग के दौरान रात्रि गश्ती पुलिस दल ने ही एक कार सवार युवक से 1.10 लाख रूपये लूट लिए। मामला केहाट थाना के जनता चौक स्थित बीबीगंज पुल के पास रात्रि तकरीबन 12.30 बजे का है। एसपी कार्तिकेय के शर्मा के निर्देश पर रात्रि गश्ती दल में शामिल एसआई, दो कांस्टेबल और वाहन चालक के विरूद्ध केहाट थाना में एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में केहाट थाना में पदस्थापित एसआई अरूण कुमार झा, सिपाही अनुज कुमार एवं योगेन्द्र पासवान तथा थाना के वाहन का चालक अमन कुमार उर्फ गोलू शामिल है। कसबा थाना के टीकापुर मोहनी निवासी अभिनंदन यादव ने बताया कि बेलोरी के अजय कुमार के कहने पर वो अपने एक साथी के साथ एक बैग में 1.50 लाख रखकर कार से पूर्णिया आ रहा था। जनता चौक बीबीगंज के समीप पुलिस की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.