कार्यालय संवाददाता, अप्रैल 16 -- चुनावी साल में बिहार की महिलाओं के लिए नीतीश सरकार पिंक बस की सुविधा देने जा रही है। इस साल के बजट भाषण में घोषणा होने के बाद परिवहन विभाग ने पिंक बस को सड़कों पर उतारने की कवायद तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के चार शहरों में पिंक बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। राजधानी पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया में इन बसों का संचालन होगा। पिंक बस को खास तौर महिलाओं के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसमें सवारी से लेकर ड्राइवर और कंडक्टर, सभी महिलाएं ही होंगी। महिलाओं की सुरक्षा और मनोरंजन का भी इसमें खास ध्यान रखा जाएगा। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिंक बस का उद्घाटन पटना में किया जाएगा। इसके बाद भागलपुर और पूर्णिया बस डिपो को बसें भेजी जाएंगी। जून के पहले सप्ताह में पिंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.