नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Bihar Election Results: बिहार चुनाव में अब धीरे-धीरे नतीजे आने लगे हैं। इसी के साथ ताजा रुझानों और नतीजों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। दोपहर 2.45 बजे तक के ताजा रुझानों के मुताबिक, भाजपा 92 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि NDA डबल सेंचुरी लगाने के करीब पहुंच गई है। वैसे तो इससे पहले भी भाजपा 2010 के चुनावों में ऐसा प्रदर्शन कर चुकी है और 91 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है लेकिन तब पार्टी ने 102 सीटों पर लड़कर ये आंकड़ा पाया था। इस बार पार्टी ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 92 सीटें जीतने के करीब है। यानी इस बार स्ट्राइक रेट 91 फीसदी का रहा है, जबकि 2010 में यह 89 फीसदी था। दूसरी बड़ी बात कि 2010 में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी नहीं बन पाई थी, जबकि इस बार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.