भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बीते वर्ष अगस्त-सितंबर में आई बाढ़ के कारण गोराडीह रोड स्थित नौ किलोमीटर के दायरे में फैले अगरपुर-कुरपट वेटलैंड में अबतक जलजमाव जैसी स्थिति बनी हुई है। जलजमाव के कारण भले ही इस इलाके में खेती नहीं हो पाई, लेकिन वीरान पड़े इस वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों का महाकुंभ लगा हुआ है। एशियन वॉटरबर्ड सेंसस (एडब्ल्यूसी) 2026 में इस क्षेत्र को पहली बार शामिल किया गया है। यहां पर हाइब्रिड रीफ हेरॉन पक्षी भी दिखा। अबतक बिहार में हुए सेंसस में पहली बार देखा गया। एडब्ल्यूसी की टीम ने सोमवार को यहां पहुंचकर प्रवासी मेहमानों से गुलजार क्षेत्र में पक्षियों का सर्वे किया। सर्वे का नेतृत्व गंगा प्रहरी प्रकृति संरक्षण सोसाइटी के संस्थापक सह एशियन वॉटरबर्ड सेंसस के को-ऑर्डिनेटर एवं पक्षी विशेषज्ञ ज्ञान चन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.