पटना, मार्च 12 -- बिहार में बड़े पैमाने पर पत्थर खनन शुरू करने को लेकर खान एवं भूतत्व विभाग कार्ययोजना बना रही है। इसके लिए उच्च स्तर पर बैठक कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ इस पर विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बुधवार को यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में विभागीय प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इसका उद्देश्य राज्य में प्रतिवर्ष निर्माण कार्यों के लिए पत्थर पर होने वाले करीब 70 से 75 हजार करोड़ रुपये की राशि का उपयोग राज्य में ही करना है। इससे राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में करीब तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि शेखपुरा में सात एवं गया में एक स्थान पर पत्थर खनन हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.