नई दिल्ली, जनवरी 5 -- बिहार में पंचायत आम चुनाव 2026 के पहले चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन नहीं होगा। राज्य सरकार ने नये सिरे से वार्ड, पंचायत या चुनाव क्षेत्र में बदलाव का कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में पुराने परिसीमन के आधार पर ही इस वर्ष पंचायतीराज संस्थाओं के करीब 2.50 लाख पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इनमें ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के विभिन्न पद शामिल हैं। बिहार राज्य पंचायतीराज अधिनियम, 2006 के तहत परिसीमन एक प्रक्रिया है जो पंचायतों के भौगोलिक और जनसंख्यागत क्षेत्रों को परिभाषित करती है ताकि विकेन्द्रीकृत शासन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन जनगणना के बाद किए जाने का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार को पंचायतीराज संस्थाओं के वार्ड/पंचायत/निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन या नवसृजन करने का अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.