मधुबनी, मई 24 -- बिहार के मधुबनी जिले में निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। निगरानी दस्ते ने एक प्रभारी अंचल निरीक्षक को तीन लाख नगद लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए कर्मचारी का नाम अजय मंडल है जो जमीन संबंधी एक मामले के निपटारे के लिए तीन लाख रुपए बतौर रिश्वत ले रहा था। उसे चित्रगुप्त कॉलोनी स्थित भाड़े के मकान से सुबह में गिरफ्तार किया गया। अजय मंडल को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से जिले के सभी अंचलों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.