नई दिल्ली, जुलाई 26 -- बिहार के मधुबनी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में एक किशोर की दर्दनाक मौत से शादी का माहौल मातम में बदल गया। गोली चलने के बाद अफरातफरी का माहोल बन गया। हर्ष फायरिंग में 18 वर्षीय युवक इफ्तेखार कौशर की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 16 वर्षीय किशोर मो इफ्तेखार की मौत हो गई। मधुबनी के मधेपुर प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र के महपतिया गांव के वार्ड चार में शुक्रवार देर शाम की घटना है। इफ्तेखार महपतिया गांव के वार्ड पांच निवासी मो. मसीउल्लाह का पुत्र था। मृतक को दूल्हे का रिश्तेदार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महपतिया वार्ड चार में मो. नेहाल की बड़ी पुत्री की शादी थी। बारात दरभंगा जिले के सकतपुर थाने के पोखरभिंडा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.