सासाराम, मई 25 -- बिहार में एक बारात में बड़ा कांड हो गया। दरअसल बारात में नाच प्रोग्राम के दौरान एक डांसर को गोली लग गई। गोली लगने से महिला डांसर घायल है। घटना रोहतास जिले के सासाराम की है। महिला नर्तकी को गोली लगने के बाद बारात में कोहराम मच गया। नाच देख रहे लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक,आयरकोठा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में डांस प्रोग्राम के दौरान नर्तकी को गोली लग गई है। जख्मी हालत में महिला डांसर को बिक्रमगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आयरकोठा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में सबदला गांव से बारात गई थी। एक निजी लॉज में नर्तकी को नाच प्रोग्राम के दौरान गोली लगी है। जख्मी नर्तकी का नाम काजल कुमारी बताया जा रहा है। काजल का अभी इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- विधवा से बनाया अवैध संबंध, गर्भवती हुई तो मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.