पटना, मार्च 27 -- बिहार की नीतीश सरकार ने नए जिले या प्रमंडल, अनुमंडल बनाने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। चुनावी साल में बिहार में कोई नया जिला नहीं बनाया जाएगा। नीतीश सरकार ने गुरुवार को विधान परिषद में यह जानकारी दी। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि फिलहाल सरकार के पास नया जिला, प्रमंडल, अनुमंडल या प्रखंड बनाने का कोई भी प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सदस्य कुमार नागेंद्र और उर्मिला ठाकुर के अलग-अलग गैर सरकारी संकल्प पर सरकार का जवाब देते हुए यह बात कही। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश सरकार पश्चिम चंपारण से बगहा को अलग कर वाल्मीकि नगर को नया जिला बनाने की घोषणा कर सकती है। चुनाव से पहले बिहार में नया जिला या अनुमंडल, प्रखंड बनाए जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.