पूर्णिया, फरवरी 17 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। केंद्र सरकार ने धान खरीद की अवधि जो पूर्व में 28 फरवरी तक निर्धारित थी, उसे आगे बढ़ाने पर सहमति प्रदान की जिससे अधिकाधिक किसानों को अपनी उपज बेचने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त वर्तमान 36.85 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य की प्राप्ति के बाद लक्ष्य बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया गया। राज्य खाद्य निगम की लंबित लगभग 6350 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र जारी करने पर सहमति बनी। जिससे भुगतान प्रणाली और खरीद व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्री के समक्ष बिहार के अन्नदाता किसानों के हित में धान अधिप...