पटना, अगस्त 18 -- बिहार पुलिस की एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी एवं दो लाख रुपये के इनामी बूटन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। बूटन की गिरफ्तारी महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से मुंबई से हुई। उसे मुंबई से रिमांड पर लेकर बिहार लाने की कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि बूटन चौधरी रणवीर सेना का एरिया कमांडर रह चुका है। उसके ऊपर 5 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, बूटन चौधरी 3 महीने पहले ही भोजपुर जिले के बीडीसी सदस्य दीपक साह की हत्या के मामले में जेल से बाहर आया था। 2016 में भी उसकी एके 47 और पिस्टल के साथ गिरफ्तारी हुई थी। बीते कई दिनों से वह फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। यह भी पढ़ें- कोर्ट से भागा अरविंद सहनी 78 दिन बाद एनकाउंटर में ढेर, बिहार से बाहर भी था आतंक रिपोर्ट्स के अनुसार बूटन चौधरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.