एक संवाददाता, मार्च 17 -- होली के दिन बिहार के भभुआ जिले में चैनपुर थाना क्षेत्र के इसिया गांव में उग्र लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, परंतु हमलावरों ने चैनपुर बीडीओ शुभम प्रकाश की गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। दरअसल, मामला यह था कि होली के दिन पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम विधि- व्यवस्था संधारित करने के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि इसिया गांव में दो पक्ष आपस में लड़ गए हैं। तत्काल नहीं पहुंचने पर बड़ी घटना हो सकती है। इसको लेकर तत्काल प्रशासनिक टीम वहां पहुंची। सूचना सत्य पाई गई। दो पक्ष आपस में लड़ रहे थे। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने उन्हें समझाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे एवं नुकीले हथियार से वार कर रहे थे। पुलिस ने बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.