पटना, सितम्बर 11 -- राजद ने बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने की मांग की है। साथ ही पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद ही ईवीएम की गिनती कराने की मांग की। गुरुवार को राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह सांसद प्रो. मनोज झा, सांसद सुधाकर सिंह और अभय कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन और मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखवीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी से मिलकर अपनी बात रखी। दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में बिहार चुनाव और एसआईआर के संदर्भ में राजद नेताओं ने विस्तार से चर्चा की। लगभग सवा दो घंटे के वार्तालाप में विभिन्न आयामों पर राजद के दृष्टिकोण को चुनाव आयोग के समक्ष रखा गया। पार्टी ने मतदान समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट को फॉर्म 17 सी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.