पटना, दिसम्बर 16 -- पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को लोकसभा में रिपीलिंग एंड अमेंडमेंट बिल पर बोलते हुए एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिहार में दूसरा हाई कोर्ट खोलने की मांग भी सदन में कर दी। पप्पू यादव ने इंडिगो संकट से लेकर बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे बुलडोजर ऐक्शन तक कई मुद्दों को संसद में उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूंजीपति मनमानी कर रहे हैं, उन पर लगाम लगाने के लिए कोई कानून नहीं है। नौकरशाह भी हावी हो रहे हैं, वे देश को गुलाम बना देंगे। उनकी जवाबदेही तय करने के लिए कानून होना चाहिए। पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इंडिगो एयरलाइन्स से इतनी बड़ी त्रासदी देश भर में आई और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या इंडिगो के मालिक पर जुर्माना लगाने या कार्रवाई के लिए कानून बना है...