दरभंगा, अप्रैल 28 -- बिहार में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अब अपराधियों ने एक नई-नवेली दुल्हन का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि बंदूक की नोंक पर दूल्हे के सामने से ही बदमाश दुल्हन को उठा ले गए। इस घटना के बाद से दूल्हा और दुल्हन के परिवार के लोग सहमे हुए हैं। वारदात दरभंगा जिले की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,शादी के बाद दुल्हन को घर ला रहे दूल्हे को बंदूक दिखा कर बदमाश उसकी दुल्हनिया ले गए। पीड़ित दूल्हा और दुल्हन के घरवालों ने इस मामले में थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है। घटना साकेतपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को माला कुमारी नाम की एक महिला की सादी संजय राम से हुई थी। यह भी पढ़ें- बिहार के मुजफ्फरपुर में JDU नेता के घर फायरिंग, बाइक पर भागते दिखे हमलावर यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.