निज प्रतिनिधि, अक्टूबर 6 -- कहते हैं आस्था और विश्वास के आगे कीमत नहीं देखी जाती। यह बात पूरी तरह चरितार्थ हुई मधुबनी के झंझारपुर के कोठिया दुर्गा स्थल में, जहां दुर्गा पूजा में कलश पर चढ़ाए गए मुख्य नारियल की बिक्री के लिए डाक बोली लगी। कई लोग उस कलश पर चढ़े चमत्कारिक नारियल को खरीदना चाहते थे। बोली बढ़ती गई और फिर सबसे ज्यादा डाक बोली लगाकर कोठिया के शंकर चौधरी ने दुर्गा पूजा कलश यात्रा पर चढ़े नारियल को 3 लाख 2 हजार 1 रुपया में खरीदा। लोगों का विश्वास है कि यह नारियल चमत्कारिक है। मन वांछित मनोकामना पूरी होती है। निःसंतान दंपति को संतान की प्राप्ति होती है। इससे पहले कई लोगों की यह मनोकामना पूर्ण हुई है। जिसके चलते लोगों की आस्था लगातार वर्षों में बढ़ती जा रही है। दुर्गा पूजा समिति सदस्य भास्कर चौधरी ने कहा कि यहां 1973 ई से ही पूजा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.