नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में हलचल तेज है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को किशनगंज स्थित अंजुमन इस्लामिया मदरसा में आयोजित बिहार बदलाव इजलास को संबोधित करते हुए बिहार की राजनीतिक स्थिति, सामाजिक असमानता और मुस्लिम समुदाय की भूमिका पर खुलकर अपनी बात रखी। प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने कई जगह उन नेताओं की मदद की, जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी को हराया है, लेकिन हम पार्टी नहीं विचारधारा की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि कौन पार्टी कैसी है, इस विवाद में नहीं पड़ते। आज का हुक्मरान जालिम है, तो मानिए कि उसे चुनने में आपसे गलती हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार में दलितों के बाद सबसे ज्यादा गरीब मुसलमान हैं और आधे से ज्यादा मुस्लिम परिवार ऐसे हैं जो चाहकर भी अपने बच्चों को न्याय नहीं दिला सकते।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.