बांका, मार्च 2 -- बांका, कार्यालय संवाददाता। झारखंड सरकार के श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के सम्मान में शनिवार को बांका के सामुखिया मोड स्थित अमर शहीद महेंद्र गोप स्टेडियम, सर्वोदय नगर में राजद परिवार की ओर से भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला राजद अध्यक्ष अर्जून ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, देवघर विधायक सुरेन्द्र पासवान, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी सहित बिहार झारखंड के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। मंत्री संजय यादव ने कहा कि बिहार में अगले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव की सरकार बनना तय है। जनता ने इसके लिए पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जब बिहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.