निज संवाददाता, फरवरी 18 -- बिहार में एक तिलक पार्टी से लौटने के बाद 24 घंटे के अंदर दूल्हा के भाई समेत पांच लोगों की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतकों में रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव से एक लल्लू सिंह, नासरीगंज थाना क्षेत्र के सबदला से एक, गरहथा से एक तथा अकोढ़ीगोला से दो खाना बनाने वाले की मौत हुई। बीते 14 फरवरी की रात भोजपुर जिले के तरारी गांव से बिक्रमगंज के मठिया निवासी पूजन सिंह के पुत्र की शादी को लेकर गांव में तिलक आया था। तिलक के बाद सभी अपने घर वापस लौट गए। लेकिन इसी बीच बीते 16 फरवरी को मठिया निवासी पूजन सिंह के करीब तीस वर्षीय पुत्र लल्लू सिंह की तबीयत खराब हो गई। जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई। इसी बीच पता चला कि मृतक लल्लू सिंह के नासरीगंज के रिश्तेदार सबदला, गरहाथा गांव से एक-एक तथा अकोढ़ीगोला से खाना बनाने ...