सन्हौला, फरवरी 6 -- बिहार के भागलपुर जिले में ताड़ी पीने के विवाद में मर्डर हो गया है। जिले में सन्हौला बाजार के घोघा ऑटो स्टैंड में गुरुवार को दिनदहाड़े दोपहर बाद तीन बजे चाकू मारकर ताड़ी विक्रेता सन्हौला भीखनचक के 32 वर्षीय एतबारी चौधरी की हत्या कर दी गई। वारदात में मृतक का भतीजा 13 वर्षीय अंकित कुमार, मुन्ना चौधरी और जितेंद्र चौधरी जख्मी हो गये। घटना की बाबत भतीजा अंकित ने बताया कि ताड़ी पीने के बाद बासुकी अपने को रंगदार बताकर पैसा देने में आनाकानी कर रहा था। उसके बाद उसने 500 का नोट दिया। फिर ताड़ी का पैसा काट कर उसे लौटा दिया गया। इसके बाद वह चाकू से हमला करने लगा। चाकू लगने के बाद एतबारी चौधरी को सन्हौला अस्पताल ले जाया गया, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बिहार में इंजीनियर बालेश्वर राम के पास अकूत दौलत, नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.