पटना, सितम्बर 11 -- Bihar Election: वर्ष 2005 में बिहार विधानसभा के दो चुनाव हुए। पहला फरवरी में हुआ, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता के कारण विधायकों के बगैर शपथ लिए ही यह भंग हो गया। राज्य के बंटवारे के बाद फरवरी 2005 में बिहार में पहली बार विधानसभा का चुनाव हुआ। झारखंड बन जाने के बाद सूबे में विधानसभा की सीटों की संख्या घटकर 243 रह गयी। 81 सीटें झारखंड चली गयीं। सरकार बनाने को लेकर 6-7 मार्च को दिल्ली में जॉर्ज फर्नांडिस के आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हुई। विधानसभा चुनाव के पहले से पूरे राज्य का राजनीतिक माहौल गरम था। नीतीश कुमार की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही थी। सर्वेक्षणों के आधार पर राजद सरकार की विदाई तय मानी जा रही थी। पर, लालू प्रसाद का जादू बरकरार था। वे कई बार ऐसे हालातों से निकलकर बाजी मार चुके थे। लिहाजा, दोनों ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.