हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 2 -- बिहार में तंबाकू मांगने पर एक शख्स के सीने में गोली उतार दी गई। वारदात मुजफ्फरपुर जिले की है। यहां कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव स्थित गाछी में रविवार को बदमाशों ने तंबाकू मांगने पर युवक को सीने में गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने 45 वर्षीय वीरेंद्र कुमार को बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। धरे गए एक आरोपित पहले भी जेल जा चुका है। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी व कांटी थानेदार रविकांत पाठक ने घटनास्थल पर छानबीन की। मामले को लेकर परिजनों ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ कांटी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अजेंद्र ने पुलिस को बताया कि भाई वीरेंद्र गाछी की ओर ...