नगर संवाददाता, फरवरी 5 -- बिहार के एक सदर अस्पताल में एक अजीबो-गरीब मामला बुधवार को सामने आया। परिजनों ने हाजीपुर सदर अस्पताल के लेबर वार्ड में महिला कि डिलीवरी के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। परिजन का कहना था कि ऑपरेशन के बाद अस्पताल कर्मियों ने बताया कि महिला को बेटा हुआ है, लेकिन उस दौरान अस्पताल कर्मियों ने नवजात को नहीं दिखाया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने परिजनों को कहा कि पहले से एक पुत्री है और अभी पुत्र हुआ है। नसबंदी करवा दीजिए, परिजन के द्वारा बोला गया ठीक है, नसबंदी कर दीजिए। नसबंदी किए जाने के करीब एक घंटे बाद अस्पताल कर्मियों के द्वारा परिजनों को बेटी सौंप दी गई। लेबर वार्ड में नवजात शिशु बदलकर बेचने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी मौके से फरार हो गए। हंगामे की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.