हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 26 -- बिहार की निजी एम्बुलेंस को भी एकीकृत आपातकालीन नंबर 112 से जोड़ा जाएगा। पूर्व में लिए गए निर्णय पर परिवहन विभाग अमल में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग को कहा गया है कि वह शीघ्र इस दिशा में कार्रवाई करे, ताकि सड़क दुर्घटना के घायलों को अविलंब अस्पताल पहुंचाया जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हाल ही में परिवहन सचिव राज कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की थी। इसमें पाया गया कि मिजोरम के बाद बिहार देश का दूसरा राज्य है, जहां सड़क दुर्घटना में सबसे अधिक मौतें हो रही हैं। इसका मूल कारण राज्य में एम्बुलेंस की कमी बताई गई। निजी और सरकारी एम्बुलेंस की संख्या लगभग 3700 है। इनमें भी सरकार के अधीन लगभग दो हजार एम्बुलेंस ही कार्यरत हैं। ऐसे में जब दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल 112 पर कॉल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.