पटना, नवम्बर 20 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहारवासियों के लिए आज गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर डबल इंजन की मजबूत सरकार बनी है। यह सरकार बिहार के विकास, समृद्धि और सुशासन के संकल्प को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि लोजपा (रामविलास) पहली बार बिहार सरकार का एक मजबूत हिस्सा बन रही है। मेरे पिता रामविलास पासवान के सपनों का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के कार्यों को अब सशक्त रूप से बिहारियों के हित में धरातल पर उतारने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बिहार मंत्रिमंडल में शामिल हुए लोजपा (रा) के दोनों मंत्रियों संजय कुमार पासवान और संजय कुमार सिंह को भी शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.