मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में माड़ीपुर के पास एक हादसे की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। यहां माड़ीपुर के पास तड़के सुबह मोतिहारी की ओर जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन पर लोड ट्रक ओएचई (Overhead Equipment) से सट गया। बिजली के तारों से सटने की वजह से ट्रक में आग लग गई। इसके बाद ओएचई टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। ओएचई में विद्युत आपूर्ति बंद हो गया। इससे माड़ीपुर के पास रेलवे परिचालन ठप हो गया। इसकी सूचना पर रेलवे के तमाम क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ आरपीएफ जीआरपी की टीम भी पहुंची। इससे पहले मिलिट्री स्पेशल ट्रेन पर सवार जवानों ने आग को खुद से अग्निशमन यंत्र से बुझाकर काबू में कर लिया। हादसे में ट्रक को ढकने वाला तिरपाल और कुर्सी ही सिर्फ जले हैं। हालांकि, करीब आधा घंटा तक मौके पर अफरातफरी मची रही। फिलहाल ओएचई दुरुस्त कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.