एक संवाददाता, मार्च 3 -- बिहार में एक टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मुंगेर जिले के रविवार की देर रात हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के संत टोला में एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शिक्षक संत टोला निवासी ओंकार प्रसाद आर्या का पुत्र नवीन कुमार आर्य उर्फ गौतम था। नीरज कुमार प्रखंड के दरियापुर टू पंचायत के मध्य विद्यालय दरियापुर हिंदी टू में पदस्थापित थे। सोमवार की सुबह परिजनों ने नवीन को फांसी के फंदे से झूलता हुआ देखा और इसकी सूचना हवेली खड़गपुर पुलिस को दी। घटना की सूचना पर हवेली खड़गपुर पुलिस मृतक के कर घर पहुंचकर शिक्षक की आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Live: बिहार बजट पेश करने से पहले भगवान की शरण में सम्राट चौधरी, पूजा कर निकले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.