रांची, दिसम्बर 19 -- बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र देते हुए जिस डॉक्टर नुसरत का हिजाब हटाने की कोशिश की थी उसे अब झारखंड सरकार ने भी सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. नुसरत को उनकी सरकार तीन लाख महीने के वेतन पर नौकरी, सरकारी फ्लैट और अन्य सुविधाएं देने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक्स पर लिखा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला। बिहार में महिला डॉक्टर डॉ. नुसरत प्रवीण के साथ हुई अमानवीय और शर्मनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। हिजाब खींचना सिर्फ एक महिला का नहीं, संविधान और इंसानियत का अपमान है। झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.