निज प्रतिनिधि, मार्च 20 -- बिहार में जमीन सर्वे के लिए रिश्वत की डिमांड की गई है। घूस मांगने वाले कानूनगो को रंगेहाथ पकड़ा गया है। मामला सुपौल जिले का है। जिले के त्रिवेणीगंज के विशेष भू-सर्वे कानूनगो विकास को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने बुधवार को पांच हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी सुजीत कुमार सागर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई बुधवार को की। पटना से आए डीएसपी सुजीत कुमार सागर ने बताया कि कानूनगो विकास कुमार प्रखंड क्षेत्र के महेशुआ निवासी अनुपम कुमार से जमीन के सर्वे के लिए रिश्वत मांग रहा था। अनुपम ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग पटना से की थी। निगरानी की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। त्रिवेणीगंज प्रखंड के गुड़िया पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.