निज प्रतिनिधि, जनवरी 8 -- बिहार के दरभंगा जिले में एक छात्रा ने छेडखानी से तंग आकर जान दे दी। यहां बिशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ और उत्पीड़न से आहत होकर 10वीं की छात्रा ने बुधवार सुबह फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मृतका के पिता ने बताया कि गांव का एक युवक काफी समय से उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था और बार-बार फोन करने के साथ अन्य तरीकों से परेशान करता था। इस संबंध में उनकी बेटी ने पूर्व में थाने में आवेदन भी दिया था। पिता के अनुसार, बुधवार सुबह जब वे सब्जी बेचने के लिए घर से बाहर गए थे, इसी दौरान आरोपी युवक अपने लोगों के साथ घर आकर हंगामा करने लगा। इससे आहत होकर उनकी बेटी ने फंदे से लटककर जान दे द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.