एक संवाददाता, जनवरी 26 -- बिहार में बंदर के धक्के से एक छात्राकी छत से गिरकर मौत हो गई। लड़की की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि भोजपुर जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माघर गांव में शनिवार को धूप में छत पर कम्बल डालने गई छात्रा को बंदर ने धक्का दे दिया, जिससे वह छत से नीचे गिर गई। इसे देख परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर ले गए। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा गांव के प्रेमचंद साह की 18 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी थी। मृत युवती माघर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के इंटर की छात्रा थी। यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस की सुबह ठंड और कोहरा, कुछ जगहों पर कोल्ड डे; बिहार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.