नगर प्रतिनिधि, अप्रैल 30 -- बिहार में बगहा तिरुपति शुगर मिल के बॉयलर से गिरकर यूपी के मेरठ निवासी मजदूर रेहान (40) की मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से ऊंचाई से गिरने के बाद उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन अनुमंडल अस्पताल के गेट पर ही उसने दम तोड़ दिया। वह ठेकेदार के माध्यम से मिल में मशीन रिपेयरिंग का काम करता था। शुगर मिल के प्रबंधक बीएन त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल रिपेयरिंग का काम मिल प्रबंधन खुद नहीं करा रहा है। ठेकेदार के माध्यम से काम कराया जा रहा था। रेहान बॉयलर पर खड़े होकर मशीन की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। डॉ. तारीक नाजिम ने बताया कि रेहान के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण इंटरनल ब्लीडिंग हो गया, जिससे उसकी मौत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.