नई दिल्ली, फरवरी 22 -- बिहार के नालंदा में पचास से अधिक स्कूली बच्चों की जान पर संकट छा गया जब उन्हें लेकर जा रही बस में आग लग गई। देखते-देखते बस आग का गोला बन गई। ड्राइवर की सूझबूझ की मदद से सभी बच्चों की जान बच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। दूसरे बस पर सवार होकर बच्चे अपने अपने घरों को लौटे। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के चेहरों पर दहशत छा गई। कई छात्रों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। राजगीर थाना क्षेत्र के राजगीर-गिरियक मार्ग पर आयुध कारखाना के गेट संख्या दो के पास शनिवार को चलती बस में अचानक आग लग गयी। बस में लखीसराय जिले से शैक्षणिक परिभ्रमण पर आये करीब 50 छात्र व शिक्षक सवार थे। चालक की तत्परता और स्थानीय लोगों की सक्रियता से छात्र बाल-बाल बच गये। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.