नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- बिहार में शु्क्रवार घूसखोरों के शनिवार साबित हुआ। सीमावर्ती जिले मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में दो रिश्वतखोर रंगे हाथ निगरानी टीम के हत्थे चढ़ गए। विजिलेंस टीम दोनों को अपने साथ पटना ले गई है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज सकती है। हैरानी की बात यह है कि मात्र 13 हजार की रकम में दो-दो भ्रष्ट कर्मी नौकरी पर तलवार ले बैठे। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में निगरानी की टीम ने अंचल कार्यालय के कर्मी श्याम कुमार को दबोच लिया। उस पर एक व्यक्ति से एलपीसी के लिए घूस मांगने का आरोप था। पीड़ित ने निगरानी विभाग से संपर्क किया। शिकायत के बाद टीम गठित कर आरोपों की जांच की गई और सत्य पाए जाने पर निरगानी अधिकारियों ने जाल बिछाया जिसमें श्याम कुमार फंस गया। मात्र 8 हजार घूस लेते पकड़ा गया। लालच में उसकी नौकरी खतरे ...