पटना, दिसम्बर 10 -- उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में चल रहे गुंडा बैंक के कारोबार को पूरी तरह बंद किया जाएगा। सूद पर पैसा देकर मनमाना ब्याज वसूलने और लोगों को जमीन गिरवी रखने के लिए मजबूर करने वाले इस अवैध व्यवस्था को बंद करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। वह बुधवार को पटना के सरदार पटेल भवन में 48 आशु सहायक अवर निरीक्षक (स्टेनो एएसआई) को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा अधिकृत बैंक ही चलेंगे। गुंडा बैंक की कोई जगह नहीं है। उन्होंने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे निष्ठा, लगन और ईमानदारी से नागरिकों की सेवा करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी आधारित कानून व्यवस्था को जमीन पर उतारना सरकार की प्र...