बेगूसराय, अप्रैल 8 -- बिहार में लोग 30-35 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच गर्मी का जबरदस्त टॉर्चर सह रहे हैं। इस बीच बेगूसराय जिले में नीतीश सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता द्वारा कंबल वितरण किए जाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जिले के मंसूरचक इलाके में मंत्री द्वारा कंबल बांटा गया है। इधर इलाके के लोगों का कहना है कि अब जब गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच रहा है तब बिना मांगे ही स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के खेलमंत्री सुरेंद्र मेहता को गरीब परिवारों के बीच कंबल वितरण करने की याद आई। उन्होंने मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर में तामझाम के साथ समारोह आयोजित कर इलाके के कुल 600 गरीबों के बीच कंबल वितरण कर दिया। गर्मी के मौसम में मंत्री द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.