भागलपुर, अक्टूबर 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता गंगा में विचरण करने वाली राष्ट्रीय जलीय जीव गंगेटिक डॉल्फिन (सोंस) की संख्या लगभग स्थिर है। बिहार में बहने वाली गंगा में इसकी संख्या 1255 है। वहीं भागलपुर जिले में सुल्तानगंज से कहलगांव के बीच विक्रमशिला गंगेटिक डॉल्फिन सेंचुरी में इसकी संख्या 200 के आसपास है। यह जानकारी वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट द्वारा किए गए सर्वे में सामने आई। ट्रस्ट के प्रोग्राम ऑफिसर शुभाषीश डे ने बताया कि मानसून से पहले गंगेटिक डॉल्फिन की गिनती के लिए सर्वे किया गया था। यह सर्वे यूपी बिहार बॉर्डर के पास से पटना, मोकामा, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, झारखंड के साहिबगंज व फरक्का तक किया गया था। सर्वे 585 किलोमीटर के दायरे में किया गया था। पूर्व के आकड़ों से मिलान के बाद पता चला कि सेंचुरी में सोंस की संख्या लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.