पटना, फरवरी 16 -- बिहार में खुले में मांस-मछली बेचने पर रोक लगा दी गई है। अब लाइसेंस प्राप्त वैध मीट शॉप पर ही मांस की बिक्री होगी। नीतीश सरकार ने इस संबंध में नियमों को सख्त कर दिया है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को बिहार विधान परिषद के बजट सत्र के दौरान सदन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य और जनभावना को देखते यह फैसला लिया गया है। बिहार के सभी नगर निकायों में यह व्यवस्था लागू की होगी। अवैध मीट शॉप चलाने वालों पर ऐक्शन भी होगा। नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को विधान परिषद में अपने संबोधन में कहा कि पिछले दिनों दरभंगा में जनसंवाद के दौरान उन्हें विभिन्न वर्गों से इस बारे में शिकायत मिली थी। सभी समाज के लोगों ने उनसे दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.