जहानाबाद, जून 7 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जिला महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कविता कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद के गोरक्षणी मोहल्ला में माई बहिन मान एवं हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। साथ ही महिला संवाद कार्यक्रम किया गया जिसमें कविता कुमारी ने कहा कि बिहार सरकार गरीब असहाय महिला को ठगने का काम किया है। वृद्धजन पेंशन, विधवा पेंशन जो कांग्रेस के समय मिलता था आज भी उतना ही मिलता है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। बिहार में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार पकड़ नहीं रही है। महागठबंधन की सरकार बनने पर हर महीने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन 1500, हर महिला को माई बहिन मान योजना में 2500 रुपए हर महीने खाता में दिया जाएगा। साथ ही महिला को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रवक्ता प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.