पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खुश्कीबाग निवासी और शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी जवाहर यादव के पुत्र सूरज बिहारी की बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। नेवालाल चौक स्थित बसंत विहार इलाके में हुई इस निर्मम वारदात के बाद व्यापारिक समुदाय से लेकर आम नागरिकों तक में आक्रोश और भय का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव तत्काल अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। सांसद मृतक के घर पहुंचकर परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया पप्पू यादव ने बिहार सरकार और पुलिस व्यवस्था पर जमकर हमला बोला। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि बिहार में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सम्राट चौधरी जी पाताल से भी अपराधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.