पटना, फरवरी 6 -- बिहार विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ही विधायकों ने एमएलए के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा को लेकर नीतीश कुमार सरकार को घेर लिया। बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के सवाल पर पार्टी के दूसरे विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने भी कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की मांग की। सीएम नीतीश की मौजूदगी में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इलाज की इस समय चल रही व्यवस्था का बचाव किया और कहा कि बिहार की व्यवस्था सीजीएचएस से बेहतर है। उन्होंने हालांकि कहा कि अगर सदस्यों की सहमति होगी तो सरकार कैशलेस के लिए तैयार है। इस पर स्पीकर प्रेम कुमार ने सरकार से एक सप्ताह में इस पर बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा का मामला सरकार के पास ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.