नई दिल्ली, मई 21 -- बिहार में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने पर जोर, पूरी ताकत झोंकी - युवा वर्ग, दलित, पिछड़ा, ईबीसी और महिलाओं पर नजर - प्रदेश में लंबे वक्त से राजद के साथ गठबंधन में है कांग्रेस नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बिहार में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रही है। पार्टी का लक्ष्य अपना जनाधार बढ़ाना है ताकि, विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव में भी राजनीतिक लाभ मिल सके। प्रदेश में गठबंधन के सहयोगी राजद के पास मुस्लिम-यादव समीकरण है। ऐसे में कांग्रेस दलित, ओबीसी और अति पिछड़ा वर्ग के साथ युवाओं को जोड़कर जनाधार बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। प्रदेश में कांग्रेस और राजद का गठबंधन काफी पुराना है। दोनों पार्टियों ने कई चुनाव गठबंधन और कई चुनाव एकला चलो की राह पर लड़े हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों का अलग-अलग चुनाव लड़ने का अनुभव बहुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.